Saturday, July 27, 2024
35.1 C
Delhi
Saturday, July 27, 2024
- Advertisement -corhaz 3

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को देश को करेंगी संबोधित | सम्बोधन का आकाशवाणी से होगा प्रसारण |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। वहीं भारत चीन के बीच सीमा विवाद पहले की भांति ही जारी है। आज दोनों देश 19वें राउंड की कोर कमांडर स्तर की वार्ता करेंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार और मंगलवार को कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

आज होगी भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की एक और वार्ता
भारत चीन के बीच सीमा विवाद पहले की भांति ही जारी है। हालांकि दोनों देश तनाव को कम करने के लिए लगातार वार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में आज यानी सोमवार को भारत और चीन 19वें राउंड की कोर कमांडर स्तर की वार्ता करेंगे।

उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों में पांच दिन बरसेंगे मेघा
हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार और मंगलवार को कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव आज चीन यात्रा पर होंगे रवाना
नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव सोमवार को चीन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। उनकी यह यात्रा सात दिन की होगी। रामसहाय प्रसाद यादव सातवें चीन-दक्षिण एशिया प्रदर्शनी और 27वें चीन कुनमिंग आयात और निर्यात मेले में भाग लेंगे।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending