Wednesday, June 24, 2026
40 C
Delhi
Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -corhaz 3

ऑपरेशन गंगा के तहत अब भारत की नौवीं उड़ान और 218 लोगों ला रही वापस |

आपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लौटना जारी है। इस क्रम में विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर लगातार जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हमारे साथी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक प्रयास अविराम जारी रहेगा।’ मंगलवार तड़के विदेश मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 218 भारतीय नागरिकों के साथ बुखारेस्ट से नई दिल्ली के लिए नौवीं उड़ान रवाना हो गई है। इसके पहले 216 भारतीय नागरिकों के साथ 8वीं उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई है। सोमवार देर रात 182 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की सातवीं उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट (Bucharest) से दिल्ली के लिए रवाना होने की खबर थी।  इसकी जानकारी भी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी।

यूक्रेन में तेज हो रहे रूसी हमलों के बाद वहां पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थियों व नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने आपरेशन गंगा के तहत एक मिशन की शुरुआत की है। इसके जरिए एयर इंडिया की उड़ानों से वहां फंसे भारतीय नागरिक अपने वतन लौट रहे हैं। इस आपरेशन के तहत पहली एयर इंडिया की उड़ान शनिवार को मुंबई आई थी।

इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को भी विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया और कहा कि यूक्रेन में फंसे तमिलनाडु के सभी विद्यार्थियों की स्वदेश वापसी के लिए केंद्र प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने राज्य के छात्रों की यूक्रेन से सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र से मदद की अपील की थी। आज टेलीफोन के जरिए विदेश मंत्री ने राज्य मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया और कहा कि यूक्रेन से सभी भारतीय नागरिकों के सुरक्षित वापसी को लेकर केंद्र प्रतिबद्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक नोडल आफिसर को नियुक्त करने की मांग भी की। बता दें कि 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी। तमिलनाडु के करीब 5000 छात्र यूक्रेन में हैं। इनमें से अधिकतर वहां प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending