Saturday, October 24, 2026
30.7 C
Delhi
Saturday, October 24, 2026
- Advertisement -corhaz 3

आज PM मोदी करेंगे प्रधानमंत्री संघ्रालय का उद्घाटन|

पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhanmantri Sangrahalaya) का उद्घाटन करेंगे। इस संग्रहालय के जरिए देश की आजादी के बाद बने प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में बताया जाएगा। पीएम मोदी ने बुधवार को एक ट्वीट कर इस कार्यक्रम के बारे में बताया है।

मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय हमारे सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को प्रदर्शित करेगा। यह कार्यक्रम तब हो रहा है जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं सभी से संग्रहालय का दौरा करने का आग्रह करूंगा।’

पीएमओ ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी की दृष्टि से निर्देशित ये संग्रहालय स्वतंत्रता के बाद से भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री को एक श्रद्धांजलि है। इसके अलावा संग्रहालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदर्शिता और उपलब्धियों के बारे में संवेदनशील और प्रेरित करना है।

बता दें कि प्रधानमंत्री संग्रहालय को तीन मूर्ति भवन में बनाया गया है। इसे नेहरू म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इसे अब प्रधानमंत्री संग्रहालय के तौर पर जाना जाएगा। इसका निर्माण 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हुआ है।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending