Tuesday, September 29, 2026
32 C
Delhi
Tuesday, September 29, 2026
- Advertisement -corhaz 3

पंजाब विधायक रूपिंदर काैर रूबी AAP से इस्तीफा देकर अब कांग्रेस में होंंगी शामिल

जागरण संवाददाता, बठिंडा। Revolt in AAP:  पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में विद्रोह शुरू हो गया है। मंगलवार रात आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहाती से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने  ट्वीट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से अपना इस्‍तीफा भेजा। ट्वीट में उन्‍हाेंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है। बताया जाताा है कि वह आज शाम कांग्रेस में शामिल होंगी।  

आप में विद्रोह, भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न करने पर उठाया कदम

बताया जाता है कि रुपिंदर कौर रूबी अब कांग्रेस का हाथ थामने जा रही हैं। बुधवार को शाम चार  बजे चंडीगढ़ में कांग्रेसी लीडरशिप द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें रूबी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।रूबी आप के भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने से नाराज चल रही थीं। अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। दैनिक जागरण के साथ फोन पर बात करते हुए रूबी ने कहा कि पार्टी सांसद भगवंत मान को अनदेखा कर रही है, इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

उन्‍होंने कहा कि  पंजाब में आम आदमी पार्टी  के कुछ और विधायक भी इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्‍होंंने आम आदमी पार्टी के केंंद्रीय नेतृत्‍व पर भी आरोप लगाया। रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि आप का केंंद्रीय नेतृत्व न तो विधायकों की सुन रहा है और न ही सांसद की। यह स्थिति सही नहीं है। 

कहा- इस्तीफा देने के लिए और विधायक भी हैं लाइन में, शिअद में जाने की भी चर्चा

आप विधायक रूबी के शिरोमणि अकाली दल में जाने की भी चर्चा थी। कुछ समय पहले यह बात भी सामने आई थी कि रूबी की शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक भी हो चुकी है, लेकिन रूबी ने इसे अफवाह बताया था।

भुच्चो से चुनाव लड़ने की इच्छुक

सूत्रों के अनुसार विधायक रूबी ने बठिंडा देहाती के बजाए भुच्चो हलके से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन आप नेतृत्व ने विधायकों के हल्के बदलने से मना कर दिया है। रूबी के इस्तीफे के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending