Tuesday, September 29, 2026
22 C
Delhi
Tuesday, September 29, 2026
- Advertisement -corhaz 3

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बूंदाबांदी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं, हवाएं चल रही हैं। दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है। इससे पहले शुक्रवार शाम अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम करीब पांच बजे दिल्ली, नोएडा में तेज आंधी चलने लगी और उसके बाद हल्की बारिश हुई।

दिल्ली-एनसीआर में कल दिन के समय सूरज ने आग बरसाई। इस कारण शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने यू-टर्न लिया और बादल छाने से दिन में ही रात हो गई। शाम को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली।

मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय हल्की बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि तापमान 41-43 डिग्री के बीच ही रहने और 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में शुक्रवार को सुबह से चिलचिलाती धूप ने झुलसाने देने वाली गर्मी का अहसास कराया। तेज गर्मी के कारण पारे ने भी उछाल मारा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। नमी कम होने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिनभर झुलसाने देने वाली गर्मी के बाद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम को मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। विभाग के अनुसार शाम 5:30 बजे तक 001.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हल्की बारिश के साथ तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान 41-43 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। 18 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 15-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending