Monday, September 28, 2026
24 C
Delhi
Monday, September 28, 2026
- Advertisement -corhaz 3

टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना और महंगा होने जा रहा है। दरों में 5 से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब झांसी से होकर गुजरने वाले वाहन स्वामियों की जेब हल्की होगी। टोल में बढ़ोतरी को लेकर एक सप्ताह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 26 मार्च को मुहर लगा दी है।

झांसी से होकर निकले कानपुर और ललितपुर हाईवे पर विघा महर्रा, बबीना, एटा, सेमरी, आटा टोल प्लाजा एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से बनाए गए हैं। इन पर वाहन स्वामियों को पहले से ही जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब एक अप्रैल से नई दरें लागू कर दी गई हैं। कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक यान, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत विशाल आकार वाले वाहनों पर नई दरें लागू होंगी। चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपये और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपये तक टैक्स बढ़ाया है।

एनएचएआई की ओर से हर साल टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन स्वामियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है लेकिन बात जब सुविधाओं की आती है तो हाईवे पर टोल कंपनियों की ओर से औपचारिकता निभाई जाती है। यही वजह है कि हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बना रहता है। एनएचएआई झांसी से जुड़े पांचों टोल से रोज करीब 15 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। यहां एक दिन का कलेक्शन एक करोड़ से अधिक है।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending