Thursday, October 1, 2026
25 C
Delhi
Thursday, October 1, 2026
- Advertisement -corhaz 3

ओडिशा के गंजम जिले में बीती रात भयानक बस दुर्घटना में 10 लोगों की हुई मौत |

ओडिशा के गंजम जिले में बीती रात एक भीषण बस दुर्घटना हुई। इसमें 10 लोगों की मौत होने की खबर है और आठ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विशेष राहत आयुक्त की ओर से यह जानकारी दी गई है |

गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच चल रही है। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं |

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending