Wednesday, September 30, 2026
26 C
Delhi
Wednesday, September 30, 2026
- Advertisement -corhaz 3

बीजेपी आज कर सकती है कर्नाटक में घोषणा पत्र जारी | जप नड्डा ने लोगों के उत्साह को दी सराहना |

कर्नाटक में चुनावी समर अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी सहित कई अन्य केंद्रिय मंत्रियों, भाजपा के स्टार नेता पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले कई दिनों से कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों में बहुत उत्साह देख रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि लोग डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे और भाजपा को फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाएंगे। इस बीच, कहा जा रहा है कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

उन्होंने कहा कि वे देख रहे हैं कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कामों से खुश हैं। वे विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सभी कुछ भाजपा के पक्ष में हैं। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पीएम मोदी ने भी शनिवार से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राज्य के लोग निश्चित रूप से अपना आशीर्वाद देंगे और भाजपा सरकार को सत्ता में वापस लाएंगे। 

कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावणगेरे में एक रैली को संबोधित किया। रैली में नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है, समाज में दंगे बढ़ जाते है। हमारी सरकार राज्य के गरीबों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य की महिला को सशक्त बनाया है। जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है, वह समाज में दंगों को बढ़ावा देती है।

आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि मैं पिछले पांच दिनों से पूछ रहा हूं, बावजूद इसके सिद्धारमैया सरकार के दौरान हुए बड़े घोटालों पर वे जवाब नहीं देते? डीके शिवकुमार जमानत पर बाहर हैं, कैसे? वे इसका भी जवाब नहीं देते? क्या उनमें भ्रष्टाचार पर बोलने की हिम्मत है? कर्नाटक के लोग सब कुछ अच्छी तरह जानते हैं।

भाजपा जारी कर सकती है अपना चुनावी घोषणापत्र 
इस बीच पता चला है कि भगवा पार्टी द्वारा सोमवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा का घोषणा पत्र पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा की उपस्थिति में जारी किया जाएगा |

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending