Wednesday, April 1, 2026
32.1 C
Delhi
Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -corhaz 3

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट | उत्तर पश्चिम से बर्फीली हवा ने दिल्ली के पारे में की भारी गिरावट |

उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवा से रविवार को दिल्ली 4.7 डिग्री के साथ ठिठुर गई। तीन दिन बाद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को इसमें और गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से सप्ताह भर के लिए शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सवेरे कोहरे के कारण 13 रेलगाड़ियां भी देरी से चल रही हैं। 

मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि पारा तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। दिनभर शीत लहर जैसी स्थिति रहेगी। पूरे सप्ताह के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 19 जनवरी से तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीत लहर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रिज व पीतमपुरा इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान काफी कम 3.6 व 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 16.8 डिग्री, गुरुग्राम में 16.3 डिग्री और नोएडा में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक आने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने 20 जनवरी तक शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

विभाग की माने तो सोमवार को मौसम साफ रहेगा और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज होगा।

पूर्वानुमान: आसमान साफ व सुबह के समय कोहरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 17.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 4.7 डिग्री सेल्सियस
16 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:47 मिनट
17 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending