Wednesday, September 30, 2026
25 C
Delhi
Wednesday, September 30, 2026
- Advertisement -corhaz 3

हरयाणा में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत |

हरियाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जींद में ट्रक और पिकअप की टक्‍कर हो गई। इसमे पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे। 

जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप की टक्‍कर हो गई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि आवाज आसपास के गांव में भी सुनाई दी। सभी हिसार जिले के गांव नारनौंद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

घायलों ने बताया कि हिसार जिले के गांव नारनौद निवासी प्यारे लाल की पिछले दिनों मौत हो गई थी। सोमवार को परिवार के लोग पिकअप गाड़ी लेकर अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार गए थे| मंगलवार सुबह जब हरिद्वार से वापस नारायण लौट रहे थे तो गांव कंडेला के निकट जींद से कैथल की तरफ जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई| हादसे में पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| हादसा होने का पता चलते हैं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया| जहां पर डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया जबकि 17 घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं 

1.चंनो उम्र 45 साल पत्नी सुरेश 2.शीशपाल पुत्र प्यारेलाल उम्र 39 साल 

4.धन्ना उम्र 70 साल नारनौल 

5.एक अन्य जो कि इनके साथ रिश्तेदार बताया पंजाब से है!

6.सुरजी देवी उम्र 65 साल पत्नी प्यारेलाल 

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि की हादसा आमने-सामने की टक्कर में हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। चालक हादसे को अंजाम देकर ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending