Saturday, February 14, 2026
12.1 C
Delhi
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -corhaz 3

चीन के शंघाई में बीते 24 घंटों में कोरोना से 52 लोगों की मौत | 17 हजार से ज्यादा नए मामले |

चीन के शंघाई में कोरोना के मामले (Corona Cases in China) थम नहीं रहे हैं। आर्थिक राजधानी कही जाने वाले शंघाई में कोरोना से हालात बहुत बुरे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में शंघाई में कोरोना संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले कोरोना से यहां 51 मरीजों की जान गई थी। नगर स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। इस दौरान शंघाई में कोरोना संक्रमण के 16,980 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों में 1,661 मरीजों में लक्षण पाए गए हैं।

लोगों को नहीं मिल पा रही बुनियादी सुविधाएं

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हालात ये है कि शंघाई में स्वास्थ्य और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। शहर में सख्त लाकडाउन लगाया गया है जिसके चलते करीब ढाई करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। लाकडाउन के बावजूद प्रशासन द्वारा उठाए गए इन कदमों से लोगों के अंदर गुस्‍सा भरा हुआ है। लाकडाउन की वजह से पहले ही से यहां के लोग त्रस्‍त आ चुके हैं।

खिड़कियों से चिल्ला रहे लोग

यहां तक कि शंघाई के सभी लोगों का कोविड टेस्ट कराने के लिए चीनी सरकार ने सेना का सहारा लिया था। करोड़ की आबादी वाले शंघाई में 3 अप्रैल को हजारों सैन्यकर्मियों को उतारा गया था। चार अप्रैल को अधिकारियों ने शंघाई में अनिश्चितकाल लाकडाउन का एलान कर दिया था। लाकडाउन के दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति तक नहीं है। News.com.au के अनुसार, वीडियो में आस-पास की अपार्टमेंट इमारतों की खिड़कियों से कई चीखें सुनी जा सकती हैं।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending