Sunday, May 17, 2026
43 C
Delhi
Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -corhaz 3

स्पाइडर मैन : नो वे होम (रिव्यू) -मीना कौशल

“स्पाइडर-मैन : नो वे होम” ,  अवधि : 2 घंटे 28 मिनट

लेखक- एरिक सौमर और क्रिस मकैना, डायरेक्टर- जॉन वॉत्स, म्यूजिक- माइकल ग्याचिनो,

कलाकार- टॉम हॉलैंड, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, जेंड्या, जैकौब बैटालन  आदि

“स्पाइडर मैन : नो वे होम” मारवल की स्पाइडर मैन सीरीज की हालिया रिलीज पिक्चर है । फिल्म में कहानी “स्पाइडर-मैन : फार फ्रॉम होम” की कहानी से आगे बढ़ती है जहां फिल्म के अंत में खलनायक मिस्टीरियो मरते मरते भी स्पाइडर मैन की पहचान उजागर कर देता है और सारी दुनिया जान जाती है कि पीटर पार्कर ही स्पाइडर मैन है इस वजह से स्पाइडर-मैन उसकी गर्लफ्रेंड एमजे, दोस्त नेड और स्पाइडर-मैन से जुड़े सभी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । अपने दोस्तों को मुश्किलों से बचाने के लिए स्पाइडर मैन डॉक्टर स्ट्रेंज से चाहता है कि वह टाइम को पीछे ले जाकर सब ठीक कर दे। डॉक्टर स्ट्रेंज पूरी दुनिया की याददाश्त मिटाने के लिए एक मंत्र पढ़ते हैं जिसमें स्पाइडर मैन के बार-बार टोकने के कारण सब गलत हो जाता है अब दूसरे यूनिवर्स/डायमेंशन के कई खतरनाक पुराने विलेंस जैसे ग्रीन गोब्लिन, डॉक्टर औक्टोपस आदि सब इस दुनिया में लौट आते हैं । उसके बाद फिल्म में जो होता है वह आपको फिल्म के अलावा कुछ सोचने भी नहीं देता । आपकी तालियां और सीटियां रह-रहकर बजती रहेंगी इसकी पूरी गारंटी है ।

फिल्म में पुराने विलेंस को देखना भीतर तक रोमांचित कर देता है । फिल्म के अधिकांश दृश्य आपको सीट से बांधे रखते हैं । पल पल आते नए-नए ट्विस्ट और वीएफएक्स इफैक्ट्स पलक तक झपकाने नहीं देते । लॉकडाउन के बाद पहली बार किसी फिल्म का इतना क्रेज देखना सुखद है । मारवल सीरीज की सभी फिल्मों की खासियत है कि फिल्म के पात्र फिल्म के कलाकारों पर भारी पड़ते हैं । डॉक्टर स्ट्रेंज जब जब पर्दे पर आते हैं… बस छा जाते हैं । इसके अलावा फिल्म की हिंदी डबिंग करने वाले भी बधाई के पात्र हैं जिनके चुटीले संवाद खूब गुदगुदाते हैं । बैकग्राउंड म्यूजिक बेहतरीन है । सभी की एक्टिंग काबिले तारीफ है । फिल्म का एक्शन धमाकेदार है । फिल्म की कहानी/स्क्रीनप्ले, वीएफएक्स और कलाकारों की एक्टिंग फिल्म की जान हैं । इसके अलावा फिल्म में कई सरप्राइज पैकेज हैं जिन्हें सिनेमा हॉल में ही सपरिवार  3D मैं देखने में ही मजा आएगा ।

आखिरी दृश्य कुछ रोमांच जगाने की बजाय दुखी कर देते हैं । सिनेमा हॉल की सीट जल्दी छोड़ने की गलती न करें और पोस्ट क्रेडिट सीन अवश्य देंखे । और  सबसे बड़ी बात… फिल्म एक सुंदर संदेश देती है कि बुरे को नहीं बुराई को खत्म करना जरूरी है । फिल्म 10 में से कम से कम 9.3 हासिल करने की पात्रता रखती है जो इसे ऑल टाइम फेवरेट और मस्ट वॉच फिल्म बनाती है ।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending