Sunday, May 31, 2026
24.1 C
Delhi
Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -corhaz 3

9 महीने के अंतरिक्ष सफर के बाद, सुनीता विलियम्स की वापसी की तारीख का ऐलान

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 9 महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स आखिरकार धरती पर लौटने वाले हैं। नासा ने दोनों की धरती पर वापसी की तारीख को कंफर्म कर दिया है। नासा ने रविवार को बताया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी मंगलवार, 18 मार्च की शाम को होने जा रही है।

सुनीता और बैरी विलमोर को बोइंग स्टारलाइनर मिशन पर भेजा गया था। ये मिशन जून 2024 में शुरू हुआ, पर तकनीकी खराबी की वजह से लंबा खिंच गया। दोनों को 8 दिन की जगह 9 महीने अंतरिक्ष में गुजारने पड़े। नासा का कहना है कि मिशन लंबा खिंचना उनकी जॉब का हिस्सा है।

सुनीता की जिंदगी आसान नहीं रही। अंतरिक्ष में जाने के लिए सालों की ट्रेनिंग करनी पड़ती है। फिजिकल और मेंटल टेस्ट पास करने होते हैं। सुनीता के पास इंजीनियरिंग में मास्टर्स है। वो नेवी में पायलट भी रह चुकी हैं। बहरहाल उनकी वापसी की खबर से फैंस खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी वे छाई हुई हैं।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending