Monday, August 11, 2025
33.4 C
Delhi
Monday, August 11, 2025
- Advertisement -corhaz 3

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बांटे पद्म सम्मान, कला, विज्ञान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का हुआ सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किया है। पहले चरण में 71 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि, इस वर्ष 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और कई विशेष अतिथि भी मौजूद रहे।

इस कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर को फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और वक्ता, को मलयालम भाषा, साहित्य और सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। बता दें कि, एमटी वासुदेवन नायर अमर उजाला शब्द सम्मान के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ से भी सम्मानित थे। तेलंगाना के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को एंडोस्कोपी में उनकी अभूतपूर्व नैदानिक प्रगति और अग्रणी चिकित्सा अनुसंधान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कला और संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। बता दें कि, डॉ.सुब्रमण्यम विख्यात वायलिन वादक हैं। वे कर्नाटक और पश्चिमी संगीत में पारंगत हैं इसके साथ ही वे संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते हैं। वहीं जापान के दिवंगत उद्योगपति ओसामु सुजुकी, जो सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रमुख थे, को भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से मरणोपरांत (व्यापार और उद्योग में) सम्मानित किया गया है। बता दें कि, ओसामु सुजुकी को भारत को अपने दूसरे घर के रूप में मानते थे। उनके बेटे और सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

विनोद कुमार धाम, अमेरिका में रहने वाले एक व्यवसायी और प्रौद्योगिकीविद् हैं, जिन्हें विज्ञान और इंजीनियरिंग में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम, जिन्हें ‘पेंटियम चिप के जनक’ के रूप में भी जाना जाता है। वैदिक संस्कृति और अध्यात्म पर अपने लेखन के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और शोधकर्ता स्टीफन नैप को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अर्कलगुड अनंतरमैया सूर्य प्रकाश – जो लोकतंत्र और संसदीय मुद्दों पर लिखने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। डॉ. पवन कुमार गोयनका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ऑटोमोटिव से लेकर अंतरिक्ष तक के क्षेत्रों में दशकों तक काम करने वाले उद्योग जगत के दिग्गज पवन कुमार गोयनका ने महिंद्रा को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। आंध्र प्रदेश के निवासी तेलुगु अभिनेता और राजनीतिज्ञ नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पांच दशकों के करियर में उन्होंने भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है। तमिल फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और रेसिंग ड्राइवर एस. अजित कुमार को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। प्रतिष्ठित गजल गायक पंकज केशुभाई उधास, जिन्होंने 4 दशकों में 60 से अधिक एल्बम और 500 से अधिक गजलों का योगदान दिया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है।

वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति ने युगल मामले सहित 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है (युगल मामले में, पुरस्कार को एक माना जाता है)। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में से 23 महिलाएँ हैं और सूची में विदेशी/ एनआरआई/ पीआईओ/ ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। वहीं राष्ट्रपति की तरफ से खेल के क्षेत्र में दो लोगों को पद्म पुरस्कार दिया गया है। जिसमें भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को सोमवार को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। पी.आर. श्रीजेश हॉकी गोलकीपर हैं, वे दो बार ओलंपिक पदक, उत्कृष्ट प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए सम्मानित किए जा चुके हैं। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन आश्विन को खेल क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह भारत के सफल स्पिनरों में शामिल हैं। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट लिए हैं।

गृह मंत्रालय की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए हैं।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending