Tuesday, March 31, 2026
22.1 C
Delhi
Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -corhaz 3

यूएन रिपोर्ट-प्रेस रिव्यु के अनुसार साल 2021 में 2019 से भी कम रह सकती है भारत की जीडीपी

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बावजूद वित्त वर्ष 2021 के लिए देश का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का स्तर साल 2019 के स्तर से नीचे रहने की आशंका है.

अख़बार जनसत्ता में छपी एक ख़बर के अनुसार एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (यूएनईएससीएपी) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी की है.

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में महामारी के शुरू होने से पहले ही जीडीपी और निवेश धीमा पड़ चुका था.

रिपोर्ट के अनुसार कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के कारण 2020 की दूसरी तिमाही (अप्रैल जून) में आर्थिक बाधाएं अपने चरम पर थीं.

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटना शुरू हुई लेकिन सालाना आधार पर शून्य के क़रीब आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान के साथ चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था की गति हल्की पड़ गई.

अख़बार कहता है कि रिपोर्ट के अनुसार 2021-22 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के सात फीसद रहने का अनुमान है जबकि इससे पहले के साल में यानी 2020-21 में कोरोना महामारी और उसके असर के कारण इसमें 7.7 फीसदी से अधिक के गिरावट होने का अनुमान है.

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending