Friday, February 13, 2026
21.1 C
Delhi
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -corhaz 3

देश के कई राज्यों में आज से सर्दी की रफ्तार हुई तेज | पंजाब, हरयाणा, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5° तक पहुंचा |

देश के कई राज्यों में आज से सर्दी की रफ्तार तेज हो गई है। खासकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरकर पांच से नौ डिग्री तक पहुंच गया है।  विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे और शीतलहर ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर चल सकती है। इस घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी हो गई।

ठंड के मौसम में इन राज्यों में  बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।

शीतलहर की चपेट में पंजाब, अगले तीन दिन पड़ेगा घना कोहरा
पंजाब में मौसम के मिजाज और बिगड़ने वाले हैं और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर के साथ घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। वहीं शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई।  सबसे कम 3.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जबकि अमृतसर का 5.0 डिग्री, लुधियाना का 5.2, पटियाला का 5.8, फरीदकोट का 4.5, गुरदासपुर का 4.8, फतेहगढ़ साहिब का 3.7, फिरोजपुर का 5.6 और जालंधर का 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां खास बात यह है कि पंजाब के तकरीबन सभी शहरों के तापमान में शनिवार को गिरावट देखी गई।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending