Tuesday, March 31, 2026
22.1 C
Delhi
Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -corhaz 3

ट्रेन यात्रा को और भी बेहतर बनाने के लिए इंडियन रेलवे ने ‘स्वरेल’ ऐप किया लॉन्च

भारतीय रेलवे ने एक ऐसा सुपर ऐप ‘SwaRail’ लॉन्च किया है, जो आपकी हर जरूरत, प्रॉब्लम का सॉल्यूशन देगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए अपना नया सुपर ऐप ‘SwaRail’ लॉन्च कर दिया है. यह ऐप यात्रियों को टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस और फूड ऑर्डर तक की सभी सेवाएं एक ही जगह पर देगा|

‘SwaRail’ भारतीय रेलवे की अलग-अलग डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करता है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी.इसलिए इसे सुपर ऐप कहा जा रहा है.इसे सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने डेवलप किया है. फिलहाल, इसका बीटा वर्जन टेस्टिंग फेज में है और चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. मौजूदा यूजर्स Rail Connect और UTS on Mobile ऐप के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके इसमें लॉगिन कर सकते हैं|

IRCTC का महत्व बना रहेगा क्योंकि यह प्लेटफॉर्म ट्रेन टिकट बुकिंग और टूरिज्म सर्विस के लिए फोकस्ड है. ‘SwaRail’ एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा, जहां टिकट बुकिंग के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. यह ऐप रेलवे की डिजिटल सेवाओं को सिंप्लिफाई करके यूजर्स को बेहतर अनुभव देगा|

इस ऐप में रेलवे से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं शामिल की गई हैं, जिनमें शामिल हैं: रिजर्व्ड टिकट बुकिंग, अनरिजर्व्ड टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस और ट्रेन स्टेटस चेक करना, पार्सल और फ्रेट बुकिंग, ट्रेन में फूड ऑर्डर करना, रेलवे हेल्प और शिकायत प्रबंधन|

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending