Tuesday, September 29, 2026
26 C
Delhi
Tuesday, September 29, 2026
- Advertisement -corhaz 3

क्या पुतिन की विचारधारा को अपना रहे हैं ट्रंप?

यूक्रेन पर हमले के बाद तीन साल तक, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस का बहिष्कार किया और उसे अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का दोषी माना| अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग रुख अपनाया है|

ट्रंप रूस के साथ अमेरिका के संबंधों को फिर से स्थापित कर रहे हैं| वो रूस को हमलावर कहने या यूक्रेन को युद्ध में पीड़ित घोषित करने से इनकार कर रहे हैं| शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की बैठक हुई| इस दौरान यूक्रेन में युद्ध और इसे समाप्त करने के तरीके के बारे में खुलकर बहस हुई| व्हाइट हाउस में ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि अब ‘उदार विश्व व्यवस्था’ खत्म होने वाली है| इस बड़े दावे में कितनी वास्तविकता है?

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending