Wednesday, September 30, 2026
30 C
Delhi
Wednesday, September 30, 2026
- Advertisement -corhaz 3

केजरीवाल के नोटों पर माँ लक्ष्मी की फोटो की अपील को राजस्थान करणी सेना ने किया पसंद |

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय मुद्रा पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का फोटो लगाने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखी है। इसके बाद से केजरीवाल के बयान पर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही हैं। ऐसे में राजस्थान करणी सेना ने सीएम केजरीवाल का समर्थन किया है। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश का फोटो भारतीय मुद्रा पर छापने की बात कही है, वह सराहनीय है। अगर ऐसा होता है तो यह हम सभी के लिए सम्मान और गौरव की बात होगी। 

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending