Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
- Advertisement -corhaz 3

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने राजधानी में आतंकी खतरे की दी चेतावनी |

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने रविवार को अपने कर्मचारियों को पाकिस्तान की राजधानी के एक शीर्ष होटल में अमेरिका के नागरिकों को संभावित खतरे की चेतावनी दी। दरअसल, यह शहर दो दिन पहले हुए एक आत्मघाती हमले के बाद हाई अलर्ट पर है। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गये थे। दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट में कहा कि अमेरिकी सरकार इस सूचना से अवगत है कि अज्ञात व्यक्ति छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद में मैरिएट होटल में अमेरिकी नागरिकों पर हमले की संभवत: साजिश रच रहे हैं।

परामर्श के जरिये अमेरिकी कर्मियों को छुट्टियों के दौरान लोकप्रिय होटल की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया गया है। अमेरिकी दूतावास ने सभी कर्मियों को छुट्टियों के दिनों में इस्लामाबाद की अनावश्यक यात्रा करने से बचने को कहा है। उल्लेखनीय है कि एक आत्मघाती हमलावर ने इस्लामाबाद स्थित मैरिएट होटल को सितंबर 2008 में निशाना बनाया था, जो राजधानी में हुए इस तरह के सर्वाधिक घातक हमलों में एक था।

पाकिस्तानी सेना पर BLA का हमला

आतंकी हमले की चेतावनी के बीच पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में हमला हुआ है। IED धमाका में पाकिस्तानी सेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई। इसमें पाकिस्तानी सेना का एक कमांडर भी शामिल था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI की ओर से दी गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह अभियान शनिवार से चल रहा था। जब यह सेना के जवानों के करीब फटा।

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending