Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Delhi
Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -corhaz 3

आज लखनऊ में PM मोदी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में लेंगे हिस्सा |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। PM आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 3.0 में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ पहुंचेंगे जहां वे यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 बजे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे डॉ बीआर अंबेडकर भवन जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 से 6 जून, 2022 तक उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 3 जून 2022 को राष्ट्रपति कानपुर देहात में अपने पैतृक गांव परौंख का दौरा करेंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।

लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। पीएम यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 @ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे

लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 को लेकर सभी तैयारियां पूरी

लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। PM मोदी आज 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे और यूपी इन्वेस्टर्स समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में हिस्सा लेंगे। 

More articles

- Advertisement -corhaz 300

Latest article

Trending